युवती को फोन करके परेशान करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 21, 2021 12:11 PM
Follow Us:

युवती को फोन करके परेशान करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने युवती को फोन करके परेशान करने व खुद को जान से मार देने की धमकी देने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के गाँव मुंडेरा निवासी मांगेराम उर्फ मनीष हाल किरायेदार गाँव बनीपुर जिला रेवाड़ी के रूप में हुई है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जांचकर्ता ने बताया कि लड़की ने पुलिस में शिकायत दी थी कि एक साल पहले एक लड़के से मेरी दोस्ती हो गई थी। लेकिन कुछ समय बाद वह लड़का मुझे परेशान करने लगा तथा खुद को जान से खत्म करने की धमकी देने लगा। मेरे भाई ने उससे बात की। कुछ दिनों तक तो उसने मुझे फोन करके परेशान करना बंद कर दिया।

इसके बाद उसने अगस्त माह में फिर से मुझे फोन करके परेशान करना शुरू कर दिया। मैंने उसके नंबर ब्लाक कर दिए। इसके बाद उसने अपने दोस्तो के फोन से मुझे फोन करना शुरू कर दिया। जब मैंने सभी नंबर ब्लाक कर दिए तो वह मेरे परिवार वालों के पास फोन करके उन्हें परेशान करता है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

पुलिस ने शिकायतकर्ता लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जाँच के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी मांगेराम उर्फ मनीष निवासी गांव मुंडेरा जिला भरतपुर राजस्थान हाल किराएदार गाँव बनीपुर जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment