घर में घुसकर पैसे व मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 22, 2021 1:13 PM
Follow Us:

घर में घुसकर पैसे व मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

थाना कोसली पुलिस ने घर में घुसकर पैसे व मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के कोसली के भोगल बस्ती निवासी रूपेश उर्फ कानिया के रूप में हुई है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता राकेश कुमार पुत्र फददीराम ने गत 09 जून को पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि मै राजस्थान के धोलपुर जिले के गाँव सेखपुर का रहने वाला हूं तथा वर्तमान मे कोसली नढेडा रोड़ स्थित भोगल बस्ती मे किराए के मकान में रह रहा हूँ। मै पेशे से टाईल पत्थर लगाने का काम करता हूँ। बीती रात मै और मेरे साथ काम करने वाले मेरे तीन साथी कमरे पर सो रहे थे तथा दरवाजा बन्द था। अज्ञात युवक रात मे दीवार फांद कर कमरे मे घुसकर हमारे पांच हजार रूपए व दो मोबाईल फोन चोरी करके ले गया।

पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी थी। जाँच के दौरान थाना कोसली पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए थाना कोसली पुलिस ने मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी रूपेश उर्फ कानिया निवासी भोगल बस्ती कोसली रेवाड़ी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया था। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment