मोबाइल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार  

By Sahab Ram
On: September 23, 2021 11:15 AM
Follow Us:

मोबाइल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार   

थाना शहर रेवाड़ी के अंतर्गत गोकल गेट चौकी पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चोरी किये गए दो मोबाइल फोन बरामद किये है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के मोहल्ला गाँधी नगर निवासी अमित गुप्ता के रूप में हुई है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता मनीष पुत्र जगदीश गोयल निवासी कोसली ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि मेरा बड़ा भाई नितिन बीमार होने के कारण कत्याल हस्पताल रेवाड़ी में दाखिल था। मै बुधवार को उसकी दवाई लेने के लिए आदित्य अस्पताल नजदीक कानोड गेट के पास दवाई लेने गया था। मेरे बड़े भाई का मोबाइल मेरे पास था।

इसके बाद मै अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठ गया तथा मेरे भाई का मोबाइल मेरे बगल में रखकर अपने मोबाइल में कुछ काम करने लग गया। इसी दोरान मेरे पास खड़ा कोई शख्स मेरे भाई का मोबाइल चोरी करके ले गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी थी।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

जाँच के दौरान गोकल गेट चौकी पुलिस ने मामले में तवरित कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता लगाकर मामले में संलिप्त एक आरोपी अमित गुप्ता निवासी मोहल्ला गाँधी नगर रेवाड़ी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चोरी किये गए दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment