प्रेमी युवक की पिटाई के बाद विडियो वायरल केस दर्ज

By Sahab Ram
On: September 25, 2021 7:46 AM
Follow Us:

प्रेमी युवक की पिटाई के बाद विडियो वायरल केस दर्ज

रेवाड़ी के कुतुबपुर निवासी जतिन ने गुरुग्राम जिले की रहने वाली शालू नाम की लड़की के साथ 20 सितंबर को लव मैरिज की थी। उसके बाद रेवाड़ी कोर्ट से दोनों ने सुरक्षा की अपील की थी। बाद में दोनों को रेवाड़ी के सेफ हाउस में रखा गया था। 23 सितंबर को रामपुरा थाना पुलिस जतिन व शालू के बयान दर्ज कराने के लिए आई थी। तभी वहां मौजूद किसी ने अफवाह फैला दी कि दूसरे धर्म के युवक ने लव-मैरिज की थी।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

उसके बाद जतिन पर भीड़ ने जमकर थप्पड़ व लात-घूंसे बरसाए थे। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक पुलिसकर्मी व कुछ लोगों भी हाथ साफ करते हुए नजर आ रहे थे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से जतिन व शालू को भीड़ से निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा था।

घटना वाले दिन पुलिस ने शिकायत नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था। अब जतिन की मां सीमा रानी ने कोर्ट से लेकर तमाम अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं। लड़की के परिजनों पर केस दर्ज जतिन की मां सीमा रानी ने FIR दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 23 सितंबर को जतिन व शालू के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस लेकर जा रही थी।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

तभी वहां पहले से मौजूद शालू के जीजा जोगेन्द्र, गगन देवी, प्रीति, बबीता, धर्मेन्द्र, अंकित, आदित्य, शकुंतला, रामजीवन, साहिल के अलावा भीड़ में मौजूद एक पुलिसकर्मी व कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं सीमा का आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने जतिन के हाथ से एक बैग भी छीन लिया था, जिसमें शादी के कागजात, जन्म प्रमाण पत्र, शिक्षा से संबंधित कागजात के अलावा 15 हजार रुपए कैश था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने 10 नामजद लोगों के खिलाफ धारा 148, 149, 341, 379A के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment