हाईवा डम्फर चोरी करने के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 25, 2021 11:32 AM
Follow Us:

हाईवा डम्फर चोरी करने के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार

थाना रोहड़ाई पुलिस ने हाईवा डम्फर चोरी करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को प्रोडैक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके अदालत से एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नूंह जिला के खरखडी निवासी जुना उर्फ जुमेल के रुप मे हुई है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जांचकर्ता ने बतलाया की शिकायतकर्ता नरेन्द्र कुमार निवासी गुरावडा ने अपनी पुलिस मे दि हुई शिकायत मे बताया की मेरी गाड़ी हाईवा जिसका न. HR47C9796 जो प्रभात सेवा केन्द्र पर दिनांक 25 जून को प्रात: 9 बजे ड्राईवर भुपसिह व मेरा भाई दिनेश पम्प पर गाड़ी खड़ी करके घर चले गए व 26 तारीख की रात को गाड़ी चोरी हो गई। हमने अपने स्तर पर काफी खोजबीन भी की परंतु गाड़ी नही मिली।

पुलिस ने शिकायतकर्ता कि शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। जांच के दौरान चोरी की गई  हाईवा नूंह पुलिस से रोहड़ाई पुलिस द्वारा कब्जा मे पहले ही ले लिया गया था तथा आरोपी किसी अन्य मुकद्मे मे पकड़े  जाने पर इस वारदात बारे खुलासा करने पर थाना रोहड़ाई पुलिस ने मामले मे कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को प्रोडैक्शन वारंट पर अदालत से आरोपी जुना उर्फ जुमेल निवासी खरखडी जिला नूंह को गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। उक्त आरोपी चोरी के किसी अन्य मामले मे तिहाड़ जेल मे बन्द था।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment