
रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास आज शाम एक बस चालक ने सड़क पर बैठी गाय पर बस को चढ़ा दिया. जिस हादसे में गाय बस के नीचे बुरी तरह फंस गई । जिसके बाद टीम मोनू मानेसर गौ रक्षा दल रेवाड़ी ने क्रेन की मदद से बस को हटाकर घायल गाय को इलाज के लिए गौ क्रांति गौशाला मे इलाज के लिए पहुंचाया है। गौ भक्तों का कार्य सराहनीय है . जो लगातार घायल गौ वंशों की जान बचाने का काम कर रहे है .
आपको बता दें कि रेवाड़ी में बड़ी संख्या में बेसहारा गौ वंश सड़क पर घूमता रहता है । जिनकी वजह से सड़क हादसे भी सामने आते है. कभी वाहन चालक घायल या मौत होती है तो कभी गौ वंशों की मौत या घायल हो जाते है. स्थानीय लोग बार –बार मांग करते रहे है कि बेसहारा गौ वंशो के लिए शासन प्रशासन उचित इंतजाम करें . लेकिन अभीतक उचित इंतजाम नहीं उठायें गए है.
वहीँ गौ भक्त लगातार गौ सेवा के लिए आगे आ रहे है. रेवाड़ी , धारूहेड़ा और बावल में गौ रक्षा दल के युवा गौ सेवा में लगे हुए है. हाइवे पर या शहर की सडकों पर गौ वंशों की मौत होने की घटना आये दिन सामने आ रही है . जिन्हें मट्टी देने और घायल गौ वंशों के इलाज के लिए गौ भक्तों की टीम काम कर रही है. जिनका कार्य सराहनीय है.





