गांव भूरथला में मायके गई महिला के घर में चोरी

By Sahab Ram
On: September 27, 2021 11:12 AM
Follow Us:

गांव भूरथला में मायके गई महिला के घर में चोरी

गांव भूरथला में एक सूने मकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर सोने-चांदी के आभूषण के अलावा हजारों रुपए की नकदी चोरी करके ले गए। वारदात के वक्त महिला अपने मायके गई हुई थी। वापस लौटी तो घर का सारा सामान बिखरा देखकर पुलिस को सूचित किया।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

कोसली थाना क्षेत्र के गांव भूरथला निवासी सुनीता देवी 25 सितंबर को परिवार के साथ अपने मायके महेन्द्रगढ़ के गांव मोहल्ड़ा में गई थी। घर के बाहर ताला लगा हुआ था। रविवार की शाम वापस लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था।

उसने घर के अंदर जाकर देखा तो घर से एक सोने का लॉकेट, चेन के अलावा चांदी के अन्य आभूषण चोरी मिले। साथ ही अलमारी में रखा हजारों रुपए का कैश भी नहीं मिला। सुनीता ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कोसली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment