महिला कांस्टेबल भर्ती के लिखित परिणाम के साथ फिजिकल का शेड्यूल जारी

By Sahab Ram
On: October 8, 2021 9:58 AM
Follow Us:

महिला कांस्टेबल भर्ती के लिखित परिणाम के साथ फिजिकल का शेड्यूल जारी

हरियाणा में महिला कांस्टेबल भर्ती का लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करते हुए फिजिकल का शेड्यूल भी जारी किया गया है। फिजिकल पंचकूला में सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में होगा। 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। 7700 लड़कियों ने लिखित परीक्षा पास की है, जिन्हें फिजिकल के लिए बुलाया गया है। हरियाणा कर्मचारी भर्ती आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि महिला कांस्टेबल भर्ती के लिखित परीक्षा परिणाम को नॉर्मलाइजेशन के तहत घोषित किया गया है। अब फिजिकल टेस्ट होंगे और उम्मीद है दीपावली से पहले फाइनल रिजल्ट घोषित हो जाए।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

भर्ती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियांइस प्रकार है :

  • 13 दिसंबर 2020 को 4/2020 कैट नंबर 02 के तहत महिला कांस्टेबल जनरल डयूटी के 1100 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया।
  • 11 जनवरी से 25 फरवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे। 2 लाख 57 हजार 180 महिलाओं ने आवेदन किया।
  • आवेदक 12वीं पास हो। 10वीं में हिंदी या संस्कृत विषय अनिवार्य, 18 से 25 वर्ष के बीच आयु हो। जनरल कैटेगरी के लिए 158CM व आरक्षित वर्ग के लिए 156CM लंबाई हो।
  • विभाग की तरफ से जनरल कैटेगरी के लिए फीस 50 रुपए और एससी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 13 रुपए तय की गई थी। एक्स-सर्विसमैन कैटेगरी के लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया था।
  • 18 व 19 सितंबर को लिखित परीक्षा हुई।
  • 8 अक्टूबर से फिजिकल के लिए एडमिट कार्ड आएंगे।
  • 11 से 13 के बीच रोल नंबर के अनुसार पंचकूला के परेड ग्राउंड में दौड़ करवाई जाएगी।

 

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment