अगस्त माह मे घर मे घुसकर चोरी के मामले मे तीन आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: October 8, 2021 1:21 PM
Follow Us:

अगस्त माह मे घर मे घुसकर चोरी के मामले मे तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना माडल टाऊन रेवाड़ी के अन्तर्गत स्थित सैक्टर 03 चौकी पुलिस ने घर मे घुसकर सोने चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियो की पहचान राजस्थान के जोधपुर जिला के गांव सुण्डका निवासी सुनिल, जोधपुर जिला के गांव सिदरी प्रतापगढ निवासी अशोक कुमार तथा रोशन के रुप मे हुई है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रविन निवासी परशुराम कालोनी रेवाड़ी ने अपनी पुलिस मे दी हुई शिकायत मे बताया है कि मै व मेरी माता जी 21 अगस्त  को शाम के समय मेरी बहनो के पास राखी बंधवाने के लिए गाँव नीरपुर व शेका मण्ढाना जिला महेन्द्रगढ गए थे 24 अगस्त को शाम के समय करीब 7:00 पि.एम पर हम अपने घर वापिस आए तो मैन गेट का ताला टुटा हुआ मिला तथा कमरे में रखी लोहे की अलमारी भी टुटी हुई मिली और सामान चारो तरफ बिखरा हुआ था तब हमने सामान चैक किया तो अलमारी की दराज में रखे सोने व चांदी के जेवरात तथा 10,000  रूपये नगद और कमरे की दिवार पर लगी सैमसंग कि एल.ई.डी गायब मिले।

पुलिस ने शिकायतकर्ता कि शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने जांच के दौरान कार्यवाही करते हुए मामले मे सलिंप्त आरोपियो को पता लगाकर 05 अक्टूबर को एक आरोपी सुनिल निवासी सुण्डका जिला जोधपुर राजस्थान हाल झुग्गी झोपड़ी पायलेट चौक रेवाड़ी को प्रोडैक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके अदालत से 4 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

रिमाण्ड के दौरान पुछताछ मे अन्य 2 आरोपियो के बारे मे पुछताछ करते हुए पुलिस ने मामले मे सलिंप्त दो अन्य आरोपियो अशोक कुमार तथा रोशन निवासी सदरी प्रतापगढ जिला जोधपुर राजस्थान हाल जुग्गी झोपड़ी नजदीक पायलेट चौक रेवाड़ी बृहस्पतिवार को अदालत से प्रोडैक्शन वारंट पर गिरफ्तार  करके अदालत से 1 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिए गए है। आरोपियो के कब्जे से चोरी किए जेवरात व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। तीनो आरोपियो को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment