मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: October 11, 2021 11:54 AM
Follow Us:

मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना कसौला रेवाड़ी पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाईकिल भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के आदर्श नगर निवासी रवीन उर्फ लल्ला उर्फ शूटर के रूप में हुई है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता विमला देवी पुत्री रामलाल ने बताया कि मैं गाँव पानी पुरवा जिला कानपुर यु.पी. की रहने वाली हूं तथा गांव करनावास में किराए पर रहती हूं। मैं सेक्टर 3 आईएमटी बावल स्थित रोकीमिंडा कंपनी में काम करती हूं। रविवार को दोपहर बाद मैं कंपनी से ड्यूटी करने के उपरांत अपनी सहेली सुमन के साथ पैदल घर आ रही थी। मैं अपने फोन पर बात करती हुई चल रही थी। जब हम मर्करी कंपनी के पास पहुंचे तो पीछे से एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर दो लड़के आये और मेरा मोबाईल फोन छीन लिया और पीछे वाले लड़के ने मेरे चिल्लाने पर अपने साथी को मोटरसाईकिल भगाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों मेरा मोबाइल लेकर मोटरसाईकिल भगा ले गए।

पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जाँच के दौरान पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त एक आरोपी रवीन उर्फ लल्ला उर्फ शूटर निवासी मोहल्ला आदर्श नगर रेवाड़ी हाल निवासी हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर 3 मॉडल टाउन रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में एक नाबालिग का नाम सामने आने पर नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाईकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment