
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को थप्पड़ मारने व गाली गलोच करके ड्यूटी में बाधा पहुचाने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान राजस्थान के कोटा जिले के गाँव कुराडिया खुर्द निवासी अविनाश वर्मा के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता रतिपाल ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मैं हरियाणा पुलिस में होमगार्ड हूं। मंगलवार को मैं व मेरा साथी होमगार्ड हेमकरण ट्रैफिक ड्यूटी पर थे। तब एक नौजवान लड़का बार-बार मेरे पास आकर मेरी ड्यूटी में बाधा डाल रहा था और गाली-गलौच कर रहा था। मैने उसे कई बार समझाया लेकिन वो नही माना ओर मुझे ड्यूटी के दौरान थप्पड़ मार दिया।
पुलिस ने शिकायतकर्ता होमगार्ड रतिपाल की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी अविनाश वर्मा निवासी गाँव कुराडिया खुर्द जिला कोटा राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है।





