अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : डीसी

By Sahab Ram
On: October 16, 2021 11:18 AM
Follow Us:

अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : डीसी

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि जिला में नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग द्वारा घोषित नियंत्रित क्षेत्र में निर्माण, पुन:निर्माण करना, सड़क बनाना, सड़को से पहुंच प्राप्त करना, भूमि का टुकड़ो में विभाजन करना, हस्तान्तरण करना या उन पर निर्माण करने के लिए संबंधित विभाग के निदेशक की अनुमति आवश्यक है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला में नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग द्वारा घोषित नियंत्रित क्षेत्र में बिना अनुमति के निर्माण, भूमि का विभाजन करना व इस संदर्भ में विज्ञापन देना नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम, 1963 के प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा। जो कोई भी ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्ती से निपटेगा ताकि लोगों के मेहनत की कमाई को बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के उपरोक्त कार्य करेगा तो डीटीपी द्वारा पुलिस की सहायता से ऐसे निर्माण को गिराया जाएगा। इस प्रकार के अपराध के लिए न्यायालय द्वारा तीन वर्ष तक के कारावास या 10 से 50,000 रुपए तक का जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान भी है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

यशेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग द्वारा नोटिफाइड नियंत्रित क्षेत्र रेवाड़ी जो कि नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम 1963 के अंतर्गत आते है। ऐसे क्षेत्रों में सामान्य जन भी प्लाट आदि न खरीदें साथ ही कुछ व्यक्तियों द्वारा एग्रीमेन्ट पर प्लाट बेचे जा रहे हैं जो कि पूर्णतया अवैध है। अत: किसी प्रकार की प्रॉपर्टी, प्लाट व रजिस्ट्री के माध्यम से न खरीदें ।

उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिले में घोषित नियंत्रित क्षेत्रों की सूची विभाग की वेबसाइट www.tcpharyana.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है । उपरोक्त अधिनिय से संबंधित कोई भी जानकारी या सूचना प्राप्त करने हेतु किसी भी कार्यदिवस में जिला नगर योजनाकार, कार्यालय- हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, प्रथम तल, सैक्टर -1 रेवाड़ी से सम्पर्क किया जा सकता है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment