कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: 27 अक्तूबर को जनमत संग्रह के आधार पर होगा फैसला

By Sahab Ram
On: October 18, 2021 11:24 AM
Follow Us:

कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: 27 अक्तूबर को जनमत संग्रह के आधार पर होगा फैसला

कुंडली बॉर्डर पर युवक की बर्बर हत्या होने के बाद अब निहंगों ने धरनास्थल से वापस लौटने को लेकर जनमत संग्रह करवाने का फैसला लिया है। निहंग 27 अक्तूबर को कुंडली बॉर्डर पर धार्मिक एकत्रता की बैठक करेंगे। इसी बैठक में जनमत संग्रह के आधार पर ही फैसला लेंगे कि उन्हें वापस जाना चाहिए या नहीं।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

निहंग बाबा राजा रामसिंह का कहना है कि वे कुंडली बॉर्डर पर किसानों की हिफाजत के लिए बैठे हैं। हमेशा से वे आंदोलनों में किसानों व सिखों की हिफाजत करते आए हैं।इस बैठक में सिख कौम के बुद्धिजीवियों के अलावा संगत भी शामिल होगी।

यहां निहंग जो फैसला लेंगे, उसे पूरी संगत मानेगी। निहंग बाबा राजा रामसिंह ने कहा कि हम भागने वालों में से नहीं है। जो हमने किया है, उसे स्वीकार किया है। अदालत में हमारे साथियों ने स्वीकार किया है। जनमत संग्रह के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। उन नंबरों को पूरे देश में फैलाने की अपील की गई है। जिससे अधिक से अधिक लोगों की राय लेकर फैसला लिया जा सके।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

Source: amar ujala

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment