अवैध रूप से गर्भपात कराने वाली महिला और मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: January 21, 2022 12:32 PM
Follow Us:

अवैध रूप से गर्भपात कराने वाली महिला और मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने अवैध रूप से गर्भपात कराने वाली महिला और मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला की पहचान गांव बहरामपुर निवासी रुकेश व मेडिकल स्टोर संचालक विपिन के रूप में हुई है।  जांचकर्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि गांव बहरामपुर निवासी एक महिला अवैध रूप से गर्भपात का कार्य करती है। सूचना के आधार पर विभाग की ओर से उप सिविल सर्जन एवं पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विशाल राव, उप सिविल सर्जन डा. रजनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनथल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ की चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीति यादव, हेड कांस्टेबल रणबीर व सिपाही अर्चना की टीम गठित की गई और एक डिकाय मरीज तैयार की गई।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

 

डिकाय मरीज ने गांव बहरामपुर निवासी महिला रुकेश से संपर्क किया। महिला ने डिकाय मरीज को पहले गांव गुडियानी उसके बाद अपने गांव बहरामपुर बुलाया। बहरामपुर से महिला डिकाय मरीज को गांव रतनथल स्थित एक घर में लेकर गई और गर्भपात के लिए तीन हजार रुपये मांगे। लेकिन बाद में एक हजार रुपये में ही गर्भपात की दवा देने के लिए हां की। महिला ने एक हजार रुपये लेकर डिकाय मरीज को खुली हुई छह गोलियां दे दी। डिकाय मरीज की तरफ से इशारा मिलते ही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को वहीं काबू कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह गर्भपात कराने वाली दवा गुरावाड़ा स्थित एक मेडिकल स्टोर से लेकर आती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला से और भी कई प्रकार की दवाइयां बरामद की है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

स्वास्थ्य विभाग व पुलिस ने महिला को गुरावड़ा स्थित मेडिकल स्टोर पर एमटीपी किट खरीदने के लिए भेजा। मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा महिला को एमटीपी किट देते ही पुलिस व विभाग की टीम ने छापेमारी कर दी। आरोपी से टीम ने और भी एमटीपी किट बरामद की है। रोहडाई थाना पुलिस ने नोडल अधिकारी डा. विशाल राव की शिकायत पर महिला रुकेश व मेडिकल स्टोर संचालक विपिन के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment