कार में लिफ्ट देकर अपहरण करके एटीएम से पैसे निकालने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: January 27, 2022 12:54 PM
Follow Us:

कार में लिफ्ट देकर अपहरण करके एटीएम से पैसे निकालने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने गाड़ी में लिफ्ट देकर अपहरण करके मारपीट कर एटीएम से पैसे निकालने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव सुधाराणा निवासी सुनील के रूप में हुई है।

 

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जांचकर्ता ने बताया कि राजस्थान के नीमराना निवासी संजीव कुमार ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मैं भिवाड़ी में इंश्योरेंस का काम करता हूं। दिनांक 10 दिसंबर 2021 को मैं अपने घर नीमराणा जाने के लिये धारुहेडा फ्लाईओवर के नीचे खड़ा था। तभी एक सिल्वर रंग की एक सेंट्रो गाड़ी मेरे पास आकर रुकी। जिसमे ड्राइवर सहित तीन लोग बैठे थे। उन्होंने मुझे नीमराना छोड़ देने का आश्वासन देकर मुझे गाड़ी में बैठा लिया। थोड़ा आगे जाकर उन्होंने रास्ता बदलकर कच्चे रास्ते में उतारकर रोक दी। इसके बाद ड्राइवर के बगल में बैठा एक युवक उतरा और पीछे आकर मेरे बगल में बैठ गया।

कार में लिफ्ट देकर अपहरण करके एटीएम से पैसे निकालने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद उन्होंने मेरे हाथ और आंख पर पट्टी बांध दी और मेरे साथ मारपीट करके मेरे एटीएम कार्ड निकाल लिए। उन्होंने मेरे एटीएम पिन मुझसे लेकर रास्ते में एटीएम से पैसे निकाल लिए। इसके अलावा उन्होंने मेरे क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट मे पैसे ऐड करके भी एटीएम से निकाले। इसके बाद उन्होंने मेरे फोन से सिम निकालकर मेरे बैग में डाल दी मुझे मेरे कार्ड, बेग तथा फोन सहित सुनसान जगह पर छोड़कर अपनी कार में फरार हो गए।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

पुलिस ने पीड़ित संजीव कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जाँच के दौरान सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सुनील निवासी सुधराणा जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार करके अदालत से एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। रिमाण्ड के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई सिल्वर रंग की सेंट्रो कार भी बरामद की है।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment