सट्टा खाईवाली करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: January 28, 2022 11:36 AM
Follow Us:

सट्टा खाईवाली करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से कुल 2710/- रुपए व अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान धारूहेड़ा के मेन बाजार निवासी नरेश कुमार के रुप मे हुई है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

जाँचकर्ता ने बताया कि बीती रात गस्त के दौरान पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि एक व्यक्ति धारूहेड़ा के मेन बाजार स्थित मोटर वाईन्डिंग की दुकान पर सट्टा खाईवाली कर रहा है। मिली सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम बताई गई जगह पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति सट्टा खाईवाली कर रहा था। जिसे पुलिस ने काबू करके उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम नरेश निवासी मेन बाजार धारूहेड़ा बताया।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

सट्टा खाईवाली करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 2710/- रूपये व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment