जिला रेवाड़ी पुलिस सट्टा खाईवाली करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: January 29, 2022 10:53 AM
Follow Us:

जिला रेवाड़ी पुलिस सट्टा खाईवाली करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी राजेश कुमार के दिशानिर्देशानुसार जिला रेवाड़ी पुलिस सट्टा खाईवाली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। जिसके तहत पुलिस ने अलग अलग मामलो में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से कुल 5120/- रूपए बरामद किए हैं।

 

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

इसी कड़ी में सीआईए रेवाड़ी पुलिस सट्टा खाईवाली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से कुल 3100/- रुपयें बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के धारूहेडा चुंगी निवासी हिरालाल के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि उक्त आरोपी मुक्तिवाडा मोहल्ला में मुक्ति हवेली के पास सब्जी की दुकान लगाता है तथा उसके सामने सट्टा खाईवाली करता है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड करके आरोपी हीरालाल निवासी धारूहेड़ा चुंगी रेवाड़ी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 3100/- रुपये बरामद कर लिए।

जिला रेवाड़ी पुलिस सट्टा खाईवाली करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

इसी प्रकार एक अन्य मामले में थाना रामपुरा पुलिस ने सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से कुल 2020/- रुपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सोमदत उर्फ सोनू निवासी रामपुरा के रूप हुई है। उक्त आरोपी अपने घर के सामने सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा था। जिसके गिरफ्तार करके थाना रामपुरा पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 2020/- रुपए बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment