दहेज में क्रेटा कार और बुलेट ना मिलने पर क्लर्क ने बारात लाने से इंकार

By Sahab Ram
On: January 29, 2022 12:43 PM
Follow Us:

दहेज में क्रेटा कार और बुलेट ना मिलने पर क्लर्क ने बारात लाने से इंकार

हरियाणा में आये दिन दहेज़ के मामले सामने आ रहे है. ऐसा ही एक मामला करनाल के कुंजपुरा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ दहेज मांगने का केस दर्ज किया है. 11 फरवरी को सोनीपत के महलाना गांव से करनाल के कलवाहेड़ी गांव में बारात आनी थी, विवाह की पूरी तैयारी हो चुकी है. सामान आ चुका है, कार्ड बंट चके हैं. दूल्हे पक्ष ने क्रेटा और बुलेट की मांग पूरी न होने पर बारात लाने से मना कर दिया. लड़की के पिता ने पंचायत की. बात न मानने पर पुलिस को शिकायत देकर दूल्हे समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

 

जानकारी के अनुसार, गांव कलवाहेडी निवासी वरियाम सिंह ने बताया कि उसके दो लड़के व दो लड़कियां है. उसकी बेटी मंजू सबसे छोटी है. मंजू ने 12 वीं पास करने के बाद इलेक्ट्रिशियन का डिप्लोमा आईटीआई करनाल से किया हुआ है. लड़के का नाम शैलेन्द्र है जो कि सोनीपत का रहने वाला है और बिजली विभाग में क्लर्क है. दोनों की शादी सितम्बर में तय हुई थी. लड़की वालों ने आरोप लगाया जब शादी तय हुई थी, तब महज 3 सूट में शादी की बात हुई थी. अब दहेज में क्रेटा गाड़ी मांगी जा रही है. 11 फरवरी शादी की तारीख पक्की हो गई और 3 फरवरी को सगाई, टेवा व विवाह लग्न पत्रिका की रस्म के लिये पक्की कर ली थी.

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

दहेज में क्रेटा कार और बुलेट ना मिलने पर क्लर्क ने बारात लाने से इंकार

लेकिन 24 जनवरी को लड़के के परिवार वाले आए और जो सामान लड़की पक्ष की तरफ से दिया जा रहा था उसे घटिया बताकर ब्रांडेड सामान की डिमांड की जाती है और साथ ही दहेज में गाड़ी की डिमांड की जाती है और कहा कि शादी को अच्छे तरीके से करना है. 25 जनवरी को लड़के पक्ष की तरफ से फोन आता है कि शादी नहीं करनी और रिश्ता तोड़ दिया जाता है. आज कल्वेहड़ी गांव में लड़की पक्ष के सभी गांव के लोग इक्कठे होते हैं और पंचायत करते हैं कि उस घर में लड़की की शादी नहीं करेंगे और बिरादरी में उन लोगों का बहिष्कार भी करेंगे.

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment