अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: January 31, 2022 3:03 PM
Follow Us:

अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी राजेश कुमार के निर्देशानुसार जिला रेवाड़ी पुलिस अवैध हथियार रखने व बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने दिसंबर माह में अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर के गांव लिलोन निवासी बबलू उर्फ हाल्लू के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद कर चुकी है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

 

जांचकर्ता ने बताया कि 26 दिसंबर 2021 को शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मिन्टू निवासी अहेडा थाना बागपत जिला बागपत युपी जो हाल किराये के मकान में नई बस्ती मे रहता है, अवैध हथियार लेकर रेलवे चौक के आस पास सड़क पर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को काबू कर देशी कट्टा बरामद किया था।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की थी। पूछताछ में अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी बबलू उर्फ हाल्लू का नाम सामने आया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी बबलू को भी गिरफ्तार कर लिया।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment