मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: January 31, 2022 3:21 PM
Follow Us:

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बावल रोड़ स्थित एक अस्पताल के सामने से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए माडल टाउन थाना पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के गांव आशियाकी पांचोर निवासी गौरव यादव उर्फ दीपक व राजस्थान के जिला अलवर के कोटकासिम सब्जी मंडी निवासी भूपेंद्र उर्फ लालू के रूप में हुई है।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जांचकर्ता प्रधान सिपाही संदीप कुमार ने बताया कि जिला अलवर के गांव सलारपुर निवासी नरेश यादव ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 30.01.2022 को मैं रेवाड़ी शिव हार्ट हस्पताल मे आया था। मैंने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल के बाहर खड़ी की हुई थी। मैं अंदर अस्पताल में चला गया और कुछ समय पश्चात बाहर आया तो मेरी बाइक वहा से गायब थी।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

माडल टाउन थाना पुलिस ने नरेश यादव की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने गांव आशियाकी पांचोर निवासी गौरव यादव उर्फ दीपक व राजस्थान के जिला अलवर के कोटकासिम सब्जी मंडी निवासी भूपेंद्र उर्फ लालू को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से मोटरसाइकिल चोरी की चार अन्य वारदातों का खुलासा हुआ है। जिसमे चोरी की गई कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment