मिस्त्री से पांच हजार रुपये छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: January 31, 2022 3:24 PM
Follow Us:

मिस्त्री से पांच हजार रुपये छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

शहर थाना अंतर्गत भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने एक मिस्त्री से पांच हजार रुपये की नकदी छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नई बस्ती निवासी लखन व रेवाड़ी के गांव बीकानेर निवासी संदीप उर्फ बच्ची के रुप में हुई है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

 

जांचकर्ता ने बताया कि बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव आमदीपुर निवासी अजय कुमार ने शिकायत दी थी कि वह टाईल पत्थर लगाने का काम करता है। 29 जनवरी की शाम 7 बजे अपने काम से घर लौट रहा था। नन्दलाल अस्पताल रेवाड़ी के पास समय करीब 7.30 बजे पर पहुंचा तो एक लड़का मेरे साथ पीछे लग गया और 2 लड़के अंडरपास आटो मार्किट की तरफ से आये और कमला हस्पताल के पास आकर तीनो ने मेरे साथ लिपटकर छीना छपटी शुरु कर दी। तीनों ने जेब से 5000 रुपये निकाल लिये और भाग गए।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

मिस्त्री से पांच हजार रुपये छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नई बस्ती निवासी लखन व रेवाड़ी के गांव बीकानेर निवासी संदीप उर्फ बच्ची को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए 1212/- रूपए बरामद किए है। आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment