मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: February 1, 2022 12:02 PM
Follow Us:

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कोसली थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चरखी दादरी के हरि नगर निवासी श्याम तथा चम्पापुरी निवासी सोनू उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर अदालत से गिरफ्तार करके मामले में चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

जानकारी देते हुए जांचकर्ता एचसी महेश कुमार ने बताया की नरेश कुमार निवासी सादतनगर ने शिकायत दी कि 13 दिसम्बर को दोपहर के समय मैंने अपनी मोटरसाइकिल कोसली पुल के नीचे खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब मैं वापिस आया तो मेरी मोटरसाइकिल वहा नहीं मिली। पुलिस ने नरेश कि शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके मामले में आरोपियों कि तलाश शुरू की थी।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में आरोपी श्याम व सोनू उर्फ गोलू को अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी  मोटरसाइकिल चोरी के अन्य मामले में झज्जर जेल में बंद थे। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment