ब्रास मार्केट में दो भाईयों पर हमला कर लूटपाट करने का मामला

By Sahab Ram
On: February 20, 2022 12:25 PM
Follow Us:

ब्रास मार्केट में दो भाईयों पर हमला कर लूटपाट करने का मामला

शहर की ब्रास मार्केट में एक रेडीमेड कपड़ों के शोरूम पर दो भाईयों पर हमला कर मारपीट करने व बिना पैसे दिए कपड़े ले जाने के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पांच आरोपियों से रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ियां व डंडे बरामद किए है। पुलिस ने वारदात करने वाले पांच आरोपी गांव भवाड़ी निवासी देवेंद्र उर्फ देवी, विनय उर्फ कालू, गजेंद्र उर्फ अभय सिंह, अमन व सुनील को गिरफ्तार किया था।

 

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जांचकर्ता सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज एएसआई अजय ने बताया कि करनावास निवासी जय भगवान ने अपनी शिकायत में बताया कि कि उनकी जे बी कलेक्शन के नाम से ब्रास मार्केट रेवाड़ी में शोरूम है। 15 फरवरी, 2022 को समय करीब शाम साढ़े सात बजे मैं व मेरा बड़ा भाई पवन व दुकान में अन्य चार नौकर मनीष, हिमांशु चिन्टू व सागर मौजुद थे। इसी दौरान दो लड़के हमारी दुकान के अन्दर आये और कहने लगे कि कपड़े दिखाओ। जो हमने उनको कपड़े दिखा दिए और उन्होंने कपड़े पसंद कर लिये और हमने भाव बता दिया।

ब्रास मार्केट में दो भाईयों पर हमला कर लूटपाट करने का मामला

मैने उनको पेमेंट के लिए बोला तो दोनों लड़के हमे धमकी देने लगे कि आप कपड़े भी दोगे व पैसे भी दोगे। जब मैंने उनको मना किया तो उन्होंने फोन करके और अन्य लड़के बुला लिए। उनमें से एक लड़का जिसका नाम गजेन्द्र निवासी भवाड़ी है, जिसको मैं जानता हूँ। क्योंकि वो मेरे साथ स्कूल मे पढ़ता था। बाद मे आये लड़को के हाथ में लकड़ी के बैंसे थे, उन्होंने आते ही हमारे साथ मारना-पीटना शुरू कर दिया। झगड़े को देखकर हमारे नौकर डर के मारे चारों बाहर चले गये और उन लोगो ने मुझे व मेरे बड़े भाई पवन को अपने अपने हाथ में लिये इन डंडों से काफी चोटे मारी। वे लड़के गाड़ी में सवार होकर आए थे।

 

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

माडल टाउन थाना पुलिस ने जय भगवान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों गांव भवाड़ी निवासी देवेंद्र उर्फ देवी, विनय उर्फ कालू व गजेंद्र को बृहस्पतिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी अमन व सुनील को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी थार, बोलेरो, स्विफ्ट कार व डंडे बरामद किए है।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment