रेवाड़ी: प्राणपुरा में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के घर में चोरी,दिल्ली गया हुआ था परिवार

By Sahab Ram
On: March 2, 2022 5:08 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: प्राणपुरा में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के घर में चोरी,दिल्ली गया हुआ था परिवार

प्राणपूरा गाँव में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के घर में चोरी हो गई.चोरो ने घर से सोना,कैश और महँगी शराब की बोतले भी चोरी करके ले गए है. बावल थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी के गाँव प्राणपुरा निवासी बच्चू सिंह चौधरी पिछले 2 माह से वह अपनी पत्नी के साथ प्राणपुरा के ही पैतृक घर में रह रहे थे. उनका दिल्ली के द्वारका में सेक्टर-6 स्थित शिवालिंग अपार्टमेंट में भी उनका फ्लैट है. 24 फरवरी को पूरा परिवार दिल्ली स्थित फ्लैट पर चले गए और घर के बाहर ताला लगा गए थे. कल मंगलवार को गांव के ही किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है. सुचना के बाद जब घर पर पहुंचे तो बाहर और अंदर दोनों तरफ के ताले टूटे हुए थे. घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था. छानबीन की तो घर के अंदर रखे 45 हजार रुपए कैश, सोने की चेन के अलावा 3 तोला सोना, महंगी शराब की बोतलें और अन्य सामान गायब मिला. बच्चू सिंह ने तुरंत इसकी सूचना बावल थाना पुलिस को दी.

रेवाड़ी: प्राणपुरा में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के घर में चोरी,दिल्ली गया हुआ था परिवार

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया. इसके साथ ही पुलिस ने घर के अंदर से टूटे हुए ताले और चोरों द्वारा प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है. साथ ही चोरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज भी चैक किए हैं, जिससे चोरों का पता लगाया जा सके. इसके साथ ही पुलिस गांव के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. चूंकि मकान सूना पड़ा था, इसलिए पुलिस को अंदेशा है कि वारदात से पहले जरूर चोर ने रेकी की होगी.

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment