जूस की मशीन तथा जुगाड चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 2, 2022 11:42 AM
Follow Us:

जूस की मशीन तथा जुगाड चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

डहीना बस स्टैंड से जूस की मशीन चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए डहीना चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव गाजी गोपालपुर निवासी सोनू व गांव डहीना निवासी रतीराम उर्फ नैनो के रूप में हुई है।

 

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

जांचकर्ता ने बताया कि गांव डहीना निवासी राजकुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरा खोखा (दुकान) डहीना बस स्टैंड से बाजार में जाने वाली गली मे है। 27 फरवरी की शाम 7 बजे रोज की तरह अपने घर चला गया था और मेरी जूस की मशीन भी वही पास मे खड़ी थी। जब अगले दिन मै सुबह आया तो मेरा सामान रोड़ पर बिखरा पड़ा था तथा मेरी जूस की मशीन (जुगाड) चोरी हो चुकी थी। डहीना चौकी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जूस की मशीन तथा जुगाड चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

 

जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपी गाजी गोपालपुर निवासी सोनू व डहीना निवासी रतिराम उर्फ नैनो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया जुगाड़ तथा जूस की मशीन बरामद कर लिए। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment