चोरों ने श्मशान घाट में की चोरी,पुलिस भी देखकर हैरान

By Sahab Ram
On: March 2, 2022 1:31 PM
Follow Us:

चोरों ने श्मशान घाट में की चोरी,पुलिस भी देखकर हैरान

आज कल चोर श्मशानघाट को भी नहीं छोड़ते है वहां पर भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। चोरी का ऐसा ही मामला हिसार के पटेल नगर श्मशान भूमि का हैं। सबसे पहले जब यहां पर चोरी की गई तब चोरों ने यहां से अस्थियां चोरी की थी। लेकिन इस बार चोरों ने लकड़ी तोलने के 50 kg के बाट को भी नही छोड़ा। चोरी की घटना के बारे मे स्टाफ को सुबह पता लगा। जिसके बारे में इसकी सूचना श्मशान भूमि के प्रशासन और क्षेत्र के पार्षद महेंद्र जुनेजा को दी गई।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

शमशान भूमि की देखरेख कर रहे स्टाफ ने बताया कि श्मशान भूमि में सीसीटीवी लगे हुए हैं जिसके बावजूद भी अज्ञात चोरों ने बड़ी चतुराई से चोरी को अंजाम दिया, सीसीटीवी में एक भी चोर दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद पार्षद ने स्टाफ को इसके बारे में पुलिस को सूचना देने की बात कही। चोरों ने सोमवार रात के अंधेरे में बड़ी चालाकी से चोरी को अंजाम दिया।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

चोरों ने श्मशान घाट में की चोरी,पुलिस भी देखकर हैरान

श्मशान भूमि में लगभग 10 कैमरे लगे हुए हैं। जहां पर चोरी हुई थी वहां पर भी तीन-चार कैमरे लगे हुए हैं जिसके बाद भी चोर कैमरे में कैद नहीं हुए। शमशान भूमि की देखरेख करने वालों ने बताया कि हो सकता है कि चोर एक से अधिक हों, जिन्होंने पहले कैमरों का मुंह दूसरी तरफ मोडा होगा। उसके बाद में बड़ी चालाकी से चोरी को अंजाम दिया होगा।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment