ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति के शव के टुकड़े को कुत्तों ने नोंचा

By Sahab Ram
On: March 3, 2022 12:15 PM
Follow Us:

ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति के शव के टुकड़े को कुत्तों ने नोंचा

बीती रात को गुरुग्राम में उस वक्त सनसनी मच गई जब लोगों ने बजघेड़ा फ्लाईओवर पर कुत्तों को एक व्यक्ति का कटा हुआ हाथ नोचते हुए देखा. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल में दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पालम विहार थाना पुलिस ने जीआरपी को इसके बारे में सूचना दी और मौके पर बुलाया.

 

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

 

रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद जीआरपी ने रेलवे लाइन से शव के कुछ हिस्से बरामद किए.लेकिन  पुलिस को अभी तक न तो शव का सिर मिला है और न ही कोई सुराग मिला है.जिससे कि मृत व्यक्ति की पहचान हो सके. पुलिस ने रेलवे लाइन व आसपास से मिले शव के हिस्सों को एकत्रित कर शव गृह में रखवा दिया है. फिलहाल पहचान के नाम पर फ्लाईओवर पर पड़े मिले हाथ पर बने फूल के टैटू का ही सहारा लिया जा रहा है.

ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति के शव के टुकड़े को कुत्तों ने नोंचा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

जीआरपी प्रभारी एसआई रामफल ने बताया कि रात को पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का कटा हुआ हाथ फ्लाईओवर पर पड़ा है जिसे कुत्ते नोच रहे हैं. ऐसे में उन्होंने एसआई पवन कुमार को टीम के साथ मौके पर भेजा. मौके पर पहुंची टीम को जांच के दौरान सराफ फाटक से  बजघेड़ा फाटक के बीच करीब 1 किलोमीटर तक दिल्ली लाइन पर शव के छोटे-छोटे कई टुकड़े मिले हैं.

 

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि मृत व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है और शव की हालत देखकर लग रहा है कि शव ट्रेन के इंजन में फंस गया होगा,जिसके उसके चिथड़े उड़ गए. आसपास घूम रहे कुत्ते अपनी भूख मिटाने के लिए इन टुकड़ों को लेकर फ्लाईओवर पर पहुंच गए. रात में अंधेरे के कारण टीम 1 किलोमीटर तक ही जांच कर पाई. आज सुबह से ही टीम रेलवे लाइन पर जांच में जुटी हुई है. संभावना जताई जा रही है कि शव के बाकी के हिस्से दिल्ली तक गिरे हुए मिल सकते है. जिससे कोई सुराग मिले की यह शव किसका है.

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment