रेवाड़ी में नारनौल रोड पर बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत,बस चालक फरार

By Sahab Ram
On: March 4, 2022 11:18 AM
Follow Us:

रेवाड़ी में नारनौल रोड पर बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत,बस चालक फरार

रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे पर गांव गोविंदपुरी के एक प्राइवेट बस ने बाइक चालक को कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया और आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया. खोल थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

 

जानकारी के अनुसार, गांव खोरी निवासी योगेश कुमार (23) गांव पाली-गोठड़ा पावर हाउस पर स्थाई तौर पर कार्यरत था. योगेश ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक लेकर गांव खोरी की तरफ जा रहा था. तभी रास्ते में गोविंदपुरी के पास कुंड की तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही योगेश सड़क पर गिरा, जबकि चालक ने बस को रोकने की बजाए उसके ऊपर ही बस को चढ़ा दी. गोविंदपुरी बस स्टैंड पर कुंड जाने के लिए इंतजार कर रहे योगेश के चाचा पूर्व सरपंच छत्तर सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से योगेश को अस्पताल में भर्ती कराया.

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

रेवाड़ी में नारनौल रोड पर बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत,बस चालक फरार

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची खोल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. वहीं आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है.

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment