हरियाणा: डेरा प्रमुख ने सेवक की पीट-पीटकर की हत्या, शव फेंका पानी की टंकी में

By Sahab Ram
On: April 3, 2022 4:30 AM
Follow Us:

मिली जानकारी के अनुसार अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में पोपड़ा गांव निवासी दिनेश ने बताया कि उसका बड़ा भाई रामफल दो महीने से जींद के अलेवा गांव के शिरडी डेरा में बाबा शंभूनाथ का सेवक था. बाबा रोहतक जिले के गांव टिटौली का रहने वाला है और उसका असली नाम कुलदीप है. लेकिन अभी वह अलेवा में ही रहता था.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

शुक्रवार रात को रामफल व बाबा शंभूनाथ के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इस पर बाबा ने तैश में आकर उसके सिर व आंखों पर डंडे से वार कर दिया. जब वह बेसुध होकर गिर गया और बाबा वहां से फरार हो गया. वारदात की सूचना पर पहुंची अलेवा थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया.पुलिस ने डेरा प्रमुख बाबा शंभूनाथ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment