रेवाड़ी: महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 70 हजार रुपए, FIR दर्ज, आरोपी फरार

By Sahab Ram
On: April 4, 2022 6:31 AM
Follow Us:

जानकारी अनुसार मूलरूप से बिहार की रहने वाली पीड़िता परिवार के साथ कसौला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। पीड़िता की मानें तो बिहार के पूर्णिया का रहने वाला एक युवक उसे अलग-अलग नंबरों से कॉल करके लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी ने उसे कई बार कॉल करके गाली-गलौज कर धमकी भी दी।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

 

आरोपी युवक ने पीड़िता की कुछ अश्लील वीडियो और फोटो बनाई हुई हैं। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसे डराता रहा। ब्लैकमेल करके उससे 70 हजार रुपए भी वसूल लिए, लेकिन आरोपी यहीं नहीं रूका और उसने पीड़िता की अश्लील वीडियो और फोटो उसके रिश्तेदारों और परिवार के लोगों के पास व्हाट्सऐप के जरिए भेज दी।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

पीड़िता ने कसौला थाना पुलिस को शिकायत दी। कसौला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह छापामारी भी की, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment