मिली जानकारी अनुसार गांव फतेहपुरी निवासी सत्यनारायण ने बताया कि वह स्वास्थ्य केंद्र में बतौर वार्ड सर्वेंट कार्यरत है. 1 अप्रैल को उसकी नाइट ड्यूटी थी. रात करीब साढ़े 12 बजे बाहर किसी अज्ञात ने पीएचसी का गेट खटखटाया तो वह गेट खोलने के लिए पहुंचा था. वहां पर दो युवक खड़े हुए थे और उनके गेट खोलते हुए एक छोटे कद के युवक ने बेल्ट उसके सिर में देकर मारी. मारपीट के बाद आरोपी ने स्वास्थ्य केंद्र में गाली-गलौज की और जब सूचना पर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया.
उसके आवाज लगाने पर वहां स्टाफ सदस्य आ गए. इसके पश्चात आरोपी अंदर आकर गाली-गलौज करने लगा. तत्पश्चात गांव के लोगों को इसकी सूचना दी गई ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया. पीड़ित ने इलाज कराकर मामले की शिकायत पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने कंवाली निवासी राहुल पर मामला दर्ज कर लिया है.




