विभिन्न आपराधिक मामलों में माननीय अदालत से भगोड़ा घोषित किये गये चार आरोपियों की करोड़ों रूपये की सम्पति की गई अटैच

By Sahab Ram
On: April 4, 2022 12:15 PM
Follow Us:

इस सम्पत्ति में आरोपियों की करोड़ो रूप्ये की अचल सम्पत्ति, जिसमें आरोपियों के ऑफिस बिल्डिंग, मकान, प्लॉट व खेत शामिल है। माननीय न्यायालयों से इस सम्बन्ध में आदेश हासिल किए गए है। जिन आरोपियों की सम्पत्ति जब्त की गई है, उन आरोपियों का विवरण इस प्रकार है-

 

1.    मुकदमा नम्बर 137 दिनांक 03.06.2020 धारा 174A आईपीसी थाना कोसली में भगोड़ा घोषित किए गए आरोपी अरुण देव बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के नाम बनी बिल्डिंग एफ-1211 चितरंजन पार्क दिल्ली को जब्त किया गया है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

 

2.    थाना मॉडल टाउन के मुकदमा नंबर 333 दिनांक 03.08.2018 धारा 174A आईपीसी थाना मॉडल टाउन में भगोड़ा घोषित किये गये आरोपी विवेक निवासी खडगवास थाना रामपुरा जिला रेवाडी की 2 कनाल 8 मरला जमीन जब्त की गई है।

 

3.    थाना जाटूसाना के मुकदमा नंबर 514 दिनांक 01.12.1997 धारा 406 आईपीसी थाना जाटूसाना में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए आरोपी ओमप्रकाश निवासी माजरा थाना मांढण जिला अलवर राजस्थान की 1800 गज कृषि योग्य जमीन व रिहायशी मकान को जब्त किया गया है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

4.    थाना जाटूसाना के मुकद्दमा नंबर 81 दिनांक 23.09.2016 धारा 323, 506, 34 आईपीसी थाना जाटूसाना में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए आरोपी छत्रपाल उर्फ सोनू निवासी राजपुरा इस्तमुरार थाना खोल जिला रेवाडी की 261 गज कृषि योग्य जमीन को जब्त करने की कार्यवाही की गई है।     

पुलिस अन्य ऐसे आरोपी जो कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए फरार चल रहे है, के खिलाफ भी इस प्रकार की कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment