रेवाड़ी पुलिस ने स्कूल के बच्चों व आम लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए किया जागरूक

By Sahab Ram
On: April 6, 2022 12:30 PM
Follow Us:

डीएसपी अमित भाटिया ने बताया  कि सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से फ्रैंड व फालो रिक्वेस्ट एसैप्ट ना करे। अपनी प्रोफाइल प्राइवेट रखें व उसके पासवर्ड निरंतर बदलते रहें। हमेशा पासवर्ड को एल्फा न्यूमैरिक रखें। ई-मेल या मैसेज के माध्यम से प्राप्त किसी भी लिंक पर क्लिक ना करने व सोशल मीडिया पर आपराधिक तत्वों द्वारा साइबर बुलिंग की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर-1930 पर काल कर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बच्चों से साइबर ठगी के तरीकों से बचने के लिए अपने अभिभावकों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

पुलिस लाइन व बस स्टैंड रेवाड़ी पर पर आयोजित जागरूकता चौपाल में आम लोगों को साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे तरीकों की जानकारी दी। साइबर थाना के प्रबंधक एस आई राहुल ने बताया कि साइबर ठग जानकार बन कर रुपये भेजने का झांसा देकर लिंक भेज ठगी कर रहे है। किसी भी व्यक्ति से पैसों का लेनदेन करने से पहले अच्छी तरह जांच परख लें। अनजान आदमी द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें। ऐसा करने से साइबर ठग उनके बैंक खातों में सेंध लगा सकते है। साइबर ठग KYC अपडेट करने या बैंक अथवा किसी अन्य तरीके से कर्मचारी बनकर बैंक खातों की गोपनीय जानकारी हासिल करके ठगी कर सकते हैं।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

स्कूली बच्चो को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए

उन्होंने OLX पर कोई विज्ञापन देकर ठगी करने के तरीकों बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुगल वेबसाइट पर मौजूद किसी भी कंपनी या बैंक के कस्टमर केयर नंबर की अच्छी तरह से जांच कर लें। बैंकों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले कस्टमर केयर पर ही संपर्क करें। उन्होंने फ्रॉड लोन ऐप तथा फ्रॉड ईनवेस्टमेंट ऐप से फ्रॉड करने के तरीको से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति से प्राप्त ई-मेल, मैसेज व फोन कॉल प्राप्त करते समय सावधानी बरतें और अपनी गोपनीय जानकारी जैसे OTP, ATM CARD NO, AADHAAR NO, UPI PIN किसी से भी शेयर ना करे व किसी भी साइबर अपराध के घटित होने की सूरत में तुरंत प्रभाव से हेल्पलाईन नं0 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराये ।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment