तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से चाची-भतीजी की मौत, 20 मीटर तक घसीटता ले गया आरोपी चालक

By Sahab Ram
On: April 7, 2022 1:16 PM
Follow Us:

जानकारी अनुसार, अलवर जिले के कस्बा भिवाड़ी की कजारिया सोसायटी में रहने वाली रानी गुप्ता अपनी भतीजी मिताली गुप्ता के साथ बुधवार देर शाम स्कूटी पर सवार होकर साथ लगते रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में किसी काम से आई थी। वापस लौटते वक्त धारूहेड़ा के सोहना रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

कार की टक्कर लगते ही पीछे बैठी रानी गुप्ता 10 फीट दूर जाकर गिरी और मिताली गुप्ता स्कूटी सहित स्कॉर्पियो के अगले हिस्से में फंस गई। आरोपी कार चालक ने हादसे के बाद भी कार को नहीं रोका और करीब 20 मीटर तक मिताली गुप्ता को घसीटता ले गया। उसके बाद वह कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

भीड़ में ही शामिल रानी गुप्ता के परिवार के पास पहले नौकरी करने वाले नूंह जिले के खोरी गांव निवासी रवि कुमार ने लोगों की मदद से दोनों को पहले कस्बे के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया। उसके बाद अस्पताल पहुंचे परिजन दोनों को गंभीर अवस्था में रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरुवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment