रेवाड़ी में तेज रफ़्तार कार ने मारी महिला को टक्कर,मौके पर मौत

By Sahab Ram
On: April 8, 2022 8:00 AM
Follow Us:

जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी जिले के गांव मांडिया खुर्द निवासी सुनीता देवी सुबह के समय अपनी बुजुर्ग सास सरती देवी के साथ रेवाड़ी आने के लिए निकली थी. वे दोनों घर के पास ही बेरली-रेवाड़ी रोड पर खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थीं.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

तभी बेरली गांव की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई और उस कार ने सुनीता देवी को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया. वहीं कुछ ही दूरी पर खड़े मृतक महिला के जेठ निहाल सिंह ने टक्कर मारने वाली कार के रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिए. कार की रफ़्तार इतनी तेज थी कि उसकी टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

सुनीता देवी को तुरंत रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. अभी आरोपी कार चालक पुलिस की पकड़ से दूर है.

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment