जश मर्डर केस में बड़ा खुलासा, गर्भवती चाची ने मोबाइल चार्जर की तार से घोंटा था गला

By Sahab Ram
On: April 11, 2022 10:46 AM
Follow Us:

5 वर्षीय जश का शव देखने से पता चला चलता था कि बच्चे की हत्या बड़ी दरिंगी से की होगी. इसको लेकर हर लोगों में रोष बना और मांग उठी कि ऐसा करने वाले को कम से कम फांसी की सजा हो. इस मांग के लिए पंचायत, प्रदर्शन और जाम तक लगा. पुलिस ने 5 दिन बाद ही हत्यारोपी को खोज निकाला. ये चेहरा जश की चाची अंजली के रूप में सामने आया. जो जश के पिता के चाचा के लड़के विकास की पत्नी हैं. विकास की ही शिकायत पर इंद्री पुलिस थाना में 5 अप्रैल को जश के लापता होने का केस दर्ज हुआ है.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

अंजली ने कैसे की थी हत्या

अब तक पुलिस के सामने अंजली ने कबूला कि जश की हत्या उसने की है. कैसे की इसका भी खुलासा कर दिया, पर क्यों की और इस मामले में उसके साथ कौन-कौन शामिल हैं. ये अभी सामने नहीं आया. जिसके लिए 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है. सीआईए टू इंस्पेक्टर ने बताया कि अंजली ने पुलिस के सामने कबूला कि जश को उसने मारा है.

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

उसने बताया कि जश उसके बेड पर उल्टा लेटकर मोबाइल गेम में मस्त था. इस दौरान उसने पीछे से उसकी गर्दन में मोबाइल चार्जर की वायर से गला दबा दिया. उसके सांस निकलने साथ-साथ कान व मुंह से खून भी निकला. इसके बाद उसने जश को बेड में रख दिया. कुछ समय तक बेड में रखने के बाद उसे एक बैग में डाला और मौका देखकर साथ लगती राजेश के छत पर रखकर आ गई.  राजेश की पत्नी व मां ने जब छत पर जश का शव देखा तो उन्होंने अपनी छत से शव को पड़ोसियों के पशुओं की टीन पर धकेल दिया.

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment