गोकलगढ़ में शराब ठेके पर हुई कहासुनी के बाद घर के बाहर की फायरिंग

By Sahab Ram
On: April 14, 2022 1:18 PM
Follow Us:

पुलिस के मुताबिक, रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ निवासी भारत व अमन दोनों बुधवार की रात 10 बजे गांव गोकलगढ़ के टी-प्वॉइंट स्थित ठेके पर शराब लेने के लिए गए थे। शराब लेने के बाद पास में ही लगी रेहड़ी पर दोनों सलाद खरीद रहे थे। तभी गांधी, भड्‌डू व छोटू नाम के 3 शख्स पहुंच गए।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

इस दौरान पहले मामूली कहासुनी हुई और फिर तीनों आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। अमन ने अपने किसी साथी महेश को फोन कर बुला लिया। महेश ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराकर घर भेज दिया। रात साढ़े 11 बजे भारत अपने साथी अमन के साथ घर बैठा हुआ था।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

तभी एक स्कूटी और बाइक पर सवार होकर छोटू, गांधी और भड्‌डू अपने साथियों के साथ भारत के घर पहुंचे और फिर फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी बाहर निकल गए, जिसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। भारत ने गोली चलने की सूचना तुरंत सदर पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और 3 नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि वारदात को अंजाम देने वालों में शामिल एक भी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment