रेवाड़ी पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: April 14, 2022 1:30 PM
Follow Us:

जानकारी देते हुए जांचकर्ता एस आई महेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली की एक लड़का विशाल उर्फ मोनू निवासी गुजरवाड़ा जो अपराधी किस्म का लड़का है। जिसके पास एक अवैध हथियार है। जो अब अंसल टाऊन जाने वाले रास्ते पर किसी के इन्तजार में खड़ा हुआ है। जिसने पीली शर्ट व सफेद रंग की जींस पहन रखी है। इस सूचना को सही मानकर पुलिस बतलाई हुई जगह अंसल टाऊन रास्ता पर पहुँची तो बताए अनुसार कपड़े पहने हुए एक लड़का खड़ा दिखाई दिया।

पुलिस पार्टी को देखकर वह तेज कदमों से अंसल टाऊन की तरफ भागने लगा। जिसको पुलिस ने काबू करके नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम पता विशाल उर्फ मोनू निवासी गुजरवाड़ा थाना शहर रेवाड़ी बताया जिसकी तलाशी लेने पर पैंट की दाहिनी जेब से एक देशी कट्टा मिला। जिसको सावधानी पुर्वक खोल कर चैक किया तो उसके चैम्बर में एक जिन्दा कारतूस मिला।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

इसी क्रम में शहर थाना पुलिस को सूचना मिली की प्रवीण उर्फ रवि उर्फ लक्खा निवासी मौहल्ला गुर्जर वाडा रेवाडी अपराधी किस्म का लडका है तथा अवैध हथियार रखता है। आज भी अवैध हथियार लिए हुए ब्रह्मगढ भवन के पीछे पार्क के गेट के सामने खडा किसी का इंतजार कर रहा है। जिसने पीले रंग की टी शर्ट व नीला लोवर पहन रखा है। जिसके पास अवैध हथियार है। सूचना को सही मानकर पुलिस टीम बताई गई जगह के पास पुहचे तो पार्क के गेट के सामने बताए गए हुलिया का एक नौजवान लडका खडा दिखाई दिया तथा पुलिस को देखते ही भागने लगा।

अवैध सहित आरोपी काबू

पुलिस ने उसे काबु किया तथा उसका नाम पता पुछा तो उस लडके ने अपना नाम प्रवीण उर्फ रवि उर्फ लख्खा निवासी मौहल्ला गुर्जर वाडा रेवाडी बतलाया जिसकी तलाशी लेने पर उसकी लोयर की दाहिनी तरफ दबा कर रखी गई एक देसी पिस्टल बरामद हुई। बरामद देसी पिस्टल का प्रवीण उर्फ रवि उर्फ लखा उपरोक्त से परमिट व लाईन्सेस मांगा तो वह पेश नहीं कर सका। देशी पिस्टल को चैक किया तो उसमें मैगजीन नही थी।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग अलग मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment