सूत्रों के मुताबिक सबसे बाद में बच्चा अंजली के पास देखा गया था.वह उस वक्त सीआईडी सीरियल देख रही थी जिसमें कुछ हत्या का सीन चल रहा था, पास में चार्जर की तार पड़ी थी. जांच के आधार पर पता चला है कि अंजली को कुछ मानसिक रोग है. जिसकी अलग- अलग अस्पतालों से सारी मेडिकल रिपोर्ट भी मंगाई गई है. अंजली ने जश की चार्जर केबल की तार से गला घोटकर हत्या की है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बच्चे की चप्पलें, बैग, चद्दर, केबल तार बरामद किया है.
महिला धनवंती और सोरनदेई को भी गिरफ्तार किया है, उन्होंने अपनी छत पर बच्चे का शव देखकर दूसरे की छत पर फेंक दिया, इसके बजाए पुलिस को सूचित करना चाहिए था. पुलिस ने जश हत्या केस में पहली गिरफ्तारी जश की चाची अंजली और बाद में रिश्ते में लगने वाली ताई और दादी को गिरफ्तार किया है. उनकी रिमांड अवधि खत्म होने के बाद दोबारा पेशी हुई जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पहले ही खुलासा हुआ था कि जश की मौत गला दबाने से हुई है.बकायदा उसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है. इसके अलावा हत्याकांड का सीनरी क्रिएट भी कराया गया है जो कि बिल्कुल सही पाया गया. वहीं सभी रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई और दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.




