बेचने के लिए स्मैक उपलब्ध कराने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: April 18, 2022 11:55 AM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गांव देवलावास निवासी प्रदीप उर्फ बनिया गांव के बस अड्डा के पास से नशीला पदार्थ स्मैक बेचते गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी से 1.26 ग्राम स्मैक बरामद की थी। पुलिस ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

इसी क्रम में थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते गांव गज्जीवास निवासी अजय को एक दुकान के सामने से स्मैक बेचते हुए पकड़ा था। आरोपी के कब्जे से 3.19 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि उन्हें यह स्मैक गांव गुजरीवास निवासी राजेंद्र उर्फ राजू व विजेन्द्र ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने रविवार की शाम को आरोपियों राजेंद्र उर्फ राजू तथा विजेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment