वाटर टैंक में मिली 4 लाशे, घरेलु विवाद बना मौत की वजह

By Sahab Ram
On: April 19, 2022 10:03 AM
Follow Us:

सूत्रों के मुताबिक मृतका का पति रामसेवक कुशवाह नारनौल के गांव दुबलाना गांव में किराए पर रह रहा था. वह राजमिस्त्री का काम करता है.उसकी पत्नी मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर की रहने वाली थी. रामसेवक कुशवाह आसपास के इलाकों में ही मजदूरी करता था. सोमवार को रामसेवक ने अपनी पत्नी से काम पर चलने की बात की थी, लेकिन उसने काम पर जाने से मना कर दिया. देर शाम जब वह काम करके वापस लौटा तो उसे न पत्नी मिली और न ही बच्चे मिले. मकान मालिक सुखबीर ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी.

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

महिला और बच्चों की तलाश करते हुए पता चला कि मकान के पास बने वाटर टैंक में उसकी लाश पड़ी है. ग्रामीणों में वाटर टैंक में झांककर देखा तो उसमें रामसेवक के तीनों बच्चों की लाश भी थी. बताया जा रहा है कि महिला ने घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया. मरने वाले एक बच्चे की उम्र तो महज 7 माह ही बताई गई है, जबकि दो अन्य बच्चों की उम्र भी 3 से 4 साल के बीच है. टैंक में 4 लाशें एक साथ पड़ी देख इलाके में सनसनी फैल गई.

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

गाँव के सरपंच धर्मपाल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के अनुसार, बताया जा रहा है कि महिला की अपने पति के साथ अनबन हुई थी. इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। जांच के बाद ही सच सामने आएगा.

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment