रेवाड़ी में ड्रग तस्कर काबू, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और गोलियों के साथ काबू

By Sahab Ram
On: April 20, 2022 10:00 AM
Follow Us:

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के कस्बा कोसली थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि सैनिक कॉलोनी में रहने वाला सुरेश नाम का शख्स प्रतिबंधित दवाइयां बेचने का काम करता है। पुलिस ने घेराबंदी की तो देर शाम पता चला कि वह एक बैग में दवाइयां और इंजेक्शन भरकर कोसली से नाहड़ की तरफ जाने वाला है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

सूचना के मुताबिक, पुलिस ने ओवरब्रिज के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान सुरेश कंधे पर एक बैग टांगे आता दिखाई दिया। मुखबिर द्वारा इशारा करते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। इसके साथ ही बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के एसडीओ नंद किशोर को सूचना दी गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने के बाद उसकी तलाशी शुरू की। कोसली थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि आरोपी पर रेवाड़ी के खोल और कोसली थाना में पहले से दो मामले दर्ज है।

kosli thana

पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमे वे इंजेक्शन, दवाइयां और कैप्सूल मिले, जिनकी मार्केट में बिक्री बैन है। आरोपी सुरेश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

पुलिस के मुताबिक, बैग से 550 ट्रानाडोल हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन, 2650 इंजेक्शन बूप्रीनोफाइन, 23 सिरप कोडिनो फास्फेट, 3120 कैप्सूल क्लिकीक्लोमाइन एचसीएल ट्रामाडोल, 1920 कैप्सूल प्रोक्सीवेल स्पास, 3000 गोलियां ट्रामाडोल एचसीएल, 450 गोलियां ट्रामाडोलसेटानोफिन, 1800 गोलियां एल्प्राजोलम, 600 गोलियां एल्प्रासेफ, 100 इंजेक्शन पेंटाजोलिन लीटेट व 50 इंजेक्शन प्रोमैथाजाइन हाइड्रोक्लोराइड बरामद किए हैं।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment