धारूहेड़ा में कैंटर ने मारी बाइक चालक को टक्कर, युवक की मौत

By Sahab Ram
On: April 21, 2022 12:47 PM
Follow Us:

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा के गांव अलावलपुर में रहने वाला अजय बाइक पर किसी काम से नंदरामपुर बास होते हुए वापस घर की तरफ आ रहा था। तभी ज्योति होटल के सामने एक तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से अजय की बाइक को टक्कर मार दी। इस बीच पीछे से आ रहे उसके भाई राकेश मौके पर पहुंचा और अपने भाई को गंभीर अवस्था में धारूहेड़ा के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

राकेश अपने भाई को एंबुलेंस की मदद से गुरुग्राम के लिए रवाना हुआ, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस पहले मौके पर पहुंची और उसके बाद अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। वहीं हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment