जानकारी देते हुए रेवाड़ी आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सांगवान ने बताया कि दिनांक 21-4- 2022 को उद्योग नगर पुलिस थाना सीकर से ASI सोहनलाल ने आरपीएफ रेवाड़ी को अवगत कराया कि सीकर कस्बे से 5 बच्चों के अपरहण के संबंध में FIR N. 292/2022 अंतर्गत धारा 363,342,84 IPC दर्ज है। उक्त बच्चे सीकर रेलवे स्टेशन से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के लिए पैसेंजर गाड़ी से रवाना होने की सूचना प्राप्त हुई है। सीकर पुलिस ने बच्चों के फोटोग्राफ उपलब्ध कराए जाने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वंय मैंने सीसीटीवी कैमरों की जाँच की तथा स्टेशन परिसर में आरपीएफ जवानों की टीम बनाकर तलाश की गई तो उक्त 5 नाबालिग बच्चे जिनमें 3 लड़कियां व 2 लड़के स्टेशन रेवाड़ी पर मिले।
जिसकी सूचना सीकर थाने में व्हाट्सएप पर फ़ोटो भेजकर दी गई।उनके द्वारा तस्दीक की गई कि ये ही लापता बच्चे है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि सीकर थाने से आए एएसआई सोहनलाल व उनके स्टाफ तथा परिजनों सहित उक्त पांचों बालक उनको सुपुर्दगी नामा कागजी कार्यवाही कर सही सलामत रेवाड़ी आरपीएफ उप निरीक्षक अशोक कुमार,एएसआई गोकुल, कांस्टेबल परमजीत,महिला कांस्टेबल मंजीता द्वारा सुपुर्द किए गए।
उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस प्रकार की सूचना पर आरपीएफ रेवाड़ी ने अपने कर्तव्य के साथ घर से लापता बच्चों को पकड़कर उनके परिजनों को सौंपे है।





