जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया कि कृष्ण कुमार पुत्र श्री हरनाम निवासी पिपलाना जिला अलवर (राज.) ने शिकायत दी की 19 अप्रैल को रात के समय मैं मेरी बहन के ससुराल मीरपुर से मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था। जब मैं समय करीब 10.45 पर गांव हासाका से पहले नहर के पास पहुंचा तो अचानक मेरी मोटरसाइकिल को पीछे से किसी ने धक्का मारा। धक्का लगने पर मैं मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गया। मैंने पड़े पड़े देखा तो एक मोटर साइकिल पर दो नौजवान लड़के थे, जो मेरी गिरी हुई मोटरसाइकिल को उठा कर मुझसे छीन कर ले गए। जिन्होंने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।
सदर थाना पुलिस ने कृष्ण कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की दो टीम गठित की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नरबीर उर्फ नर्रु को अलवर जिले के खैरथल से तथा यशपाल को बुडाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिनी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।




