जानकारी देते हुए जांचकर्ता एचसी अशोक कुमार ने बताया कि मैनपाल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मनेठी ने शिकायत दी की 18/19 अप्रैल की रात को मेरे तथा मेरे गांव के रामनिवास और नवल के खेत से कोई अज्ञात व्यक्ति फव्वारा नोजल चोरी करके ले गया।
पुलिस ने मैनपाल की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का पता लगाकर आरोपी बावल थाना के गांव मोहम्मदपुर निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।




