रेवाड़ी में अनुसूचित जाति के युवक को बीयर में पेशाब मिलाकर पिलाया,10 हजार रूपए भी छीने

By Sahab Ram
On: April 23, 2022 4:55 AM
Follow Us:

सूत्रों के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव भैरामपुर भड़ंगी निवासी मोनू ने बताया कि वह शुक्रवार को फोन खरीदने के लिए रेवाड़ी जा रहा था. तभी उसे रास्ते में गांव भड़ंगी निवासी तुषार मिल गया. दोनों के बीच कुछ देर बात हुई और फिर तुषार ने कहा कि उसे भी रेवाड़ी जाना है. दोनों साथ चलेंगे. इस बीच तुषार उसे गांव के ग्राउंड में ले गया.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

आरोप है कि ग्राउंड में पहले से ही रोहित नाम का शख्स बैठकर बीयर पी रहा था. तुषार और रोहित ने मोनू को जबरन बीयर पीने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया. मोनू ने आरोप लगाया कि उसके बाद दोनों आरोपियों ने परने से उसके दोनों हाथ बांध दिए और फिर बीयर में पेशाब मिलकर उसे जबरन पिला दी, जिससे उसे उल्टी लग गई. उसके बाद आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा.

फिर उसके 10 हजार रुपए कैश और मोबाइल फोन लेकर भाग गए. आरोपियों ने अनुसूचित जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मोनू को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे. इसके बाद मोनू ने अपने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी. मोनू को पहले बावल अस्पताल और फिर रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही पुलिस को सूचना दी गई.

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

बावल थाना पुलिस ने एससीएसटी एक्ट, स्नैचिंग, धमकी की धारा के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. बावल थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गहना से जांच करने के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment