रेवाड़ी में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार को जमकर पीटा

By Sahab Ram
On: April 23, 2022 11:20 AM
Follow Us:

रेवाड़ी शहर में शनिवार दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने एक शख्स पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवक के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के भाड़ावास चौक पर कंपनी बाग निवासी सुंदरलाल ने चाय की दुकान की हुई है। शनिवार दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय 3-4 बाइकों पर कई युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। इससे पहले वह कुछ समझ पाता युवकों ने सरेआम उस पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तभी सुंदर ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिससे आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए हमले में बड़ी मुश्किल से सुंदर ने भागकर जान बचाई। हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा और बाइक की नंबर प्लेट को भी ढका हुआ था।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

अचानक हुए हमले के बाद आसपास के दुकानदारों में भी दहशत फैल गई। हालांकि अभी हमलावरों का सुराग नहीं लगा है। मॉडल टाउन पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, इससे हमलावरों की पहचान की जा सके। ट्रॉमा सेंटर में घायल के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।
 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment