सट्टा खाईवाली करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: April 24, 2022 11:05 AM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि सूचना मिली कि गांव ढालियावास के जोहड़ के पास एक युवक सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सुधीर सिंह निवासी ढालियावास जिला रेवाड़ी को ढालियावास जोहड़ के पास उसकी दुकान के सामने  सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 1360 रुपये बरामद कर किए हैं। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

दूसरी ओर शहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि संदीप उर्फ छोटू निवासी मोहल्ला रामसरोवर अपनी दुकान भवानी सहाय मार्केट रेवाड़ी के बाहर खड़ा होकर सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सट्टा खाईवाली कर रहे संदीप को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 2590 रुपये भी बरामद कर लिए। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment