कोसली में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में नकली सोना गिरवी रखकर हुई ठगी, 4 लोगों ने 20 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी की

By Sahab Ram
On: April 27, 2022 6:54 AM
Follow Us:

जानकारी अनुसार, रेवाड़ी के कस्बा कोसली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर आशीष नरूला ने बताया कि कोसली के गांव झाल निवासी धर्मबीर, रिंकू रानी, गांव लुहाना निवासी सुनील कुमार व झज्जर के गांव तुम्बाहेड़ी निवासी सुमन ने गोल्ड लोन स्कीम के तहत उनकी ब्रांच में आवेदन किया था.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

चारों आरोपियों को अलग-अलग तारीख पर लाखों रुपए लोन पास करके दे दिए गए. धर्मबीर को 16 जनवरी 2021 को 2 लाख 90 हजार, रिंकू रानी को 23 नवंबर 2020 को 4 लाख 48 हजार और 27 जनवरी 2021 को 4 लाख 88 हजार 250 रुपए, सुनील कुमार को 1 मार्च 2021 को 2 लाख 9 हजार रुपए तथा 12 मार्च 2021 को 2 लाख 64 हजार रुपए दिए गए. सुमन को 30 मार्च 2021 को 2 बार में 2 लाख 20 हजार और 1 लाख 58 हजार रुपए गोल्ड लोन रखने पर दिए गए.

बैंक ने आवेदकों द्वारा दिए गए सोने के आभूषण की शुद्धता की जांच कराई. बैंक को आरोपियों द्वारा रखे गए सोने की शुद्धता पर शक हुआ. इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लैब से फिर से सोने की जांच कराई गई तो शातिरों द्वारा किए गए असली खेल का पता चल गया. लैब में हुई जांच में सोना नकली पाया गया.

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

कुल गहनों में कुछ ग्राम ही सोने की शुद्धता मिली, जबकि 50 से 60 प्रतिशत तक सोना नकली मिला. इतना ही नहीं आरोपी गिरवी रखे सोने को बैंक से वापस भी लेने नहीं पहुंचे. इसके बाद बैंक ने आरोपियों को रिकवरी के नोटिस भेजे, लेकिन आरोपियों ने उसका भी जवाब नहीं दिया. रिकवरी की रकम 20 लाख रुपए से ज्यादा है. इसलिए आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई.

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

लेकिन कोसली थाना पुलिस ने मामले को लटकाए रखा तो बैंक मैनेजर की तरफ से एसपी को शिकायत दी गई. अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बैंक के साथ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment